![]() |
||||||||||||||||||||||||||||
नीरी का ध्येय
:
1.सभी इस प्रकार आचरण करने की क्षमता से युक्त हो जो सतत पोषणीय पर्यावरण एवं आर्थिक लक्ष्यों की उपलब्धि/सफलता सुनिश्चित करे। 2.प्राकृतिक संतुलन अधिक समय तक खतरे में न हो और सभी, स्वस्थ पर्यावरण के लाभ के भागी हों। 3.अपने सहयोगियों के साथ हाथ में हाथ डालकर काम करते हुए पर्यावरण विज्ञान, तकनीकी एवं प्रबंधन के क्षेत्र में देशीय एवं वैश्विक स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने का; 4.पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन संबंधी समस्याओं का, नवप्रवर्तनकारी एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराके, मानवजाति की सेवा में स्वयं को समर्पित करने का; 5.भारत के सभी क्षेत्रों के पारिस्थितिकीय स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने हेतु अपने सभी साझेदारों के साथ मजबूत और प्रभावी कार्यात्मक संबंध स्थापित करने का; 6.प्राकृतिक संसाधन, जिस पर सभी जीवन एवं मानव कार्यकलाप आश्रित हैं, के उत्पादक एवं सतत पोषणीय/संपोषित उपयोग की उपलब्धि के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को समर्थ बनाने का; नीरी चेन्नै क्षेत्रीय केन्द्र, राष्ट्रीय पर्यावरण अभियाँत्रिकी अनुसंधान संस्थान, नागपुर के 6 क्षेत्रीय केन्द्रों में से एक है। तमिलनाडु, कर्णाटक, केरल और पोण्डिच्चेरी के उद्योगों के लिए अनुसंधान संबन्धी सेवाएं प्रदान करने के लिए 1969 में इस क्षेत्रीय केन्द्र की स्थापना हुई। पर्यावरणीय मोणीटरन, पर्यावरणीय जैव-प्रौद्योगिकी, विषैले अवशिष्टों का प्रबन्धन, पर्यावरणीय प्रणाली का डिजाइन, पर्यावरणीय प्रभाव एवं जोखिम मूल्यांकन तथा पर्यावरणीय लेखा परीक्षा इस केन्द्र के मुख्य कार्यकलाप है। इस केन्द्र का मुख्य ध्येय: * पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में अनुसंधान व विकासात्मक विश्लेषण/अध्ययन/अनुशीलन संचालित करने की। * पर्यावरण प्रदूषण से संबंधित समस्याओं का समाधान करने में क्षेत्र के उद्योगों, स्थानीय निकायों आदि को सहायता प्रदान करने की। * पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पारस्परिक लाभ हेतु शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग की। डॉक्टरल उपाधि हेतु शोधकार्य करने वाले छात्रों के मार्गदर्शन के लिए इस केन्द्र को मद्रास विश्वविद्यालय और अण्णा विश्वविद्यालय द्वारा प्राधिकृत किया गया है। तमिलनाडु, कर्णाटक, केरल और पोण्डिच्चेरी राज्यों में पर्यावरणीय प्रदूषण संबन्धी समस्या को हल करने में नीरी चेन्नै इकाई का महत्वपूर्ण स्थान है। अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं जैसे वेल्ड स्वास्थ्य संगठन, वेल्ड बैंक और यू.एस. सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजनाएं इस केन्द्र को प्राप्त हुई हैं। टेनरी, पल्प व प्रेपर, टेक्स्टाइल, रसायन, उर्वरक, खाद्य आदि उद्योगों के लिए इस केन्द्र द्वारा जल संस्करण संयंत्रों और अपजल प्रबन्ध संबन्धी सुविधाओं का डाजाइन तैयार करके दिया गया है। अनेकों प्रस्तावित उद्योग–परियोजनाओं के लिए पर्यावरणीय प्रभाव संबन्धी अध्ययन रिपोर्ट इस केन्द्र द्वारा दिया गया है।
|
||||||||||||||||||||||||||||
|
|
||||||||||||||||||||||||||||
| © 2009 सी.एम.सी, चेन्नै *एन.आई.सी द्वारा सुरक्षित *वेब साइट का विकास व अनुरक्षण : सुचना प्रौद्योगिकी प्रभाग | ||||||||||||||||||||||||||||