![]() |
|||||||||||||||||||||||||||||
|
केन्द्रीय विद्युत रसायन अनुसंधान संस्थान(सिक्री) सन् 1953 को तमिलनाडु के कारैकुडी में स्थापित सिक्री दुनिया भर में विद्युत रसायन के क्षेत्र में सबसे बडी प्रयोगशालाओं में एक है। इस प्रयोगशाला में वद्युत रसायन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास का कार्य किया जा रहा है। इस प्रयोगशाला के तीन क्षेत्रीय केन्द्र है- चेन्नै, मण्डपम और टूटिकोरिन में। सिक्री मद्रास केन्द्र की स्थापना 1971 में सी.एस.आई.आर मद्रास काम्प्लेक्स की सहबद्ध इकाई के रूप में हुई। फिलहाल यह केन्द्र फ्यूएल सेल, सूपर-कपासिटर्स और इलेक्ट्रोकेमिकल सोलार सेल्स के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास कार्यो के लिए पूर्णत: सुविधायुक्त है। इस केन्द्र का मुख्य उद्देश्य है उपर्युक्त क्षेत्रों में अनुसंधान करके सस्ते ऊर्जा साधनों का विकास करना जो कि उच्च निष्पत्ति वाले हो। अब इस केन्द्र में पोलीमर इलेक्ट्रोलाइट फ्यूएल सेल (पी.ई.एफ.सी), डायरेक्ट मेथलॉल फ्यूएल सेल (डी.एम.एफ.सी), डायरेक्ट बोरोहाइड्राइड फ्यूएल सेल (डी.बी.एफ.सी), सूपर कपासिटर्स और डाई-सेन्सिटाइस्ड सोलार सेल (डी.एस.एस.सी) का विकास कार्य चल रहा है।
इस प्रयोगशाला में निम्न क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है: 1. इलेक्ट्रोकेटलिसिस प्रयोगशाला 2. मेटीरियल्स क्यारक्टराइसेशन प्रयोगशाल 3. प्रिपरेटीव प्रयोगशाला 4. इलेक्ट्रोड फेब्रिक्केशन प्रयोगशाला और 5. फ्यूएल सेल एसेब्ली एण्ड इवाल्युएशन प्रयोगशाला इस केन्द्र में लॉन आधारित ब्रोड बेन्ड इन्टेर्नेट सुविधाएँ भी उपलब्ध है जिससे दुनियाँ भर में इस क्षेत्र के अन्य संस्थानों के सामने अपना अनुभव-स्थर ऊँचा रखा जा सकता है। इस केन्द्र में निम्न लिखित उपकरणीय सुविधाएँ उपलब्ध हैं : 1. इलेक्ट्रोकेमिकल वर्क्स स्टेशन 2. फ्रीक्वेन्सी रेस्पोन्स एनलाइसर सहित मल्टीस्टाट पोटेन्शियोस्टाट/गाल्वनोस्टाट 3. मेंब्रेन एलेक्ट्रोड एसेंब्ली प्रिपरेशन सुविधा 4. प्रिपरेटीव रसायन विज्ञान के लिए ‘ऑल इन वन’ प्रयोगशाला। 5. फ्यूएल सेल टेस्टिंग स्टेशन 6. पोलीमर आधारित नमूनों के परीक्षण के लिए यूणिवेर्सल टेस्टिंग मशीन।
|
|||||||||||||||||||||||||||||
|
|
|||||||||||||||||||||||||||||
| © 2009 सी.एम.सी, चेन्नै *एन.आई.सी द्वारा सुरक्षित *वेब साइट का विकास व अनुरक्षण : सुचना प्रौद्योगिकी प्रभाग | |||||||||||||||||||||||||||||